इटावा औरैया, फरवरी 10 -- गांव भवानीपुर निवासी सुनीता पत्नी संत कुमार ने थाने में तहरीर देकर पड़ोसी महिला पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित महिला ने बताया वह सोमवार सुबह घर खेतों के तरफ कूड़ा डालने जा रही थी। तभी पड़ोसी महिला के घर के सामने से निकलते समय सावित्री देवी गाली-गलौज करने लगी। महिला ने विरोध किया तो उसे पड़कर जमीन पर पटककर मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आवाज सुनकर लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गई। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू करदी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...