इटावा औरैया, जनवरी 9 -- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएलएम के बकेवर में संचालित पंचनद प्रेरणा स्टोर का शुभारम्भ जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया। इस स्टोर को महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों व स्थानीय कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ी पहल माना जा रहा है। प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि प्रेरणा स्टोर ग्रामीण उत्पादों को सीधा बाजार उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है। इससे गांव की मेहनत और हुनर को पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर रोजगार करें। प्रभारी मंत्री ने स्टोर की दोनों संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि यह स्टोर क्षेत्र के अन्य समूहों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी योजनाओ...