इटावा औरैया, दिसम्बर 15 -- नगला निरपत निवासी व वर्तमान में ग्राम कुंवरा में रह रहे सुनील कुमार की 27 वर्षीय पत्नी रन्नो देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने पर परिजन उसे ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही रन्नो देवी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतिका अपने पीछे छह वर्षीय बेटी राधा और तीन वर्षीय पुत्र आशीष को छोड़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...