इटावा औरैया, दिसम्बर 8 -- प्रतिबंधित सैंक्चुरी क्षेत्र के ग्राम विंडवाकला के बीहड़ में लंबे समय से अंधाधुंध अवैध लकड़ी कटान चल रहा है। पूरे मामले में संबधित विभाग की मिली भगत बताई जा रही है। इस अवैध कारोबार की पूरी पोल विंडवाकला गाँव के निवासी अधिवक्ता इंद्रेश सिंह ने खोल दी है। अधिवक्ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके गांव के ही कुछ लकड़ी माफिया करीब एक माह से लगातार प्रतिबंधित सैंक्चुरी के जंगल में अवैध कटान लगाए हुए है। दिन भर लकड़ी का कटान करके जंगल से ट्रैक्टर के माध्यम से लकड़ी दूसरे सुरक्षित स्थान पर भेजते है। जहाँ से डीसीएम के माध्यम से लखना आरा मशीन पर प्रतिदिन लकड़ी बेंच रहे है। पूरे अवैध कारोबार में संबधित सैंक्चुरी विभाग की मिली भगत बताई जा रही है। शिकायतकर्ता ने जंगल में कटान के कुछ वीडियो साझा किए है जिसमें नीम जैसे विशालकाय हरे व...