इटावा औरैया, अप्रैल 16 -- प्रतिबंधित क्षेत्र में यमुना नदी से खनन माफिया अवैध खनन कराकर काला सोना निकालकर रोजाना लाखों के बारे न्यारे कर रहे हैं। अफसर सब कुछ जानते हुए इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। तहसील चकरनगर क्षेत्र में प्रतिबंधित सामाजिक वानिकी क्षेत्र में प्रवाहित यमुना नदी से खनन तथा जल जीवियों का शिकार प्रतिबंधित है। इसके बावजूद बेखौफ खनन माफिया ट्रैक्टर ट्राली के जरिए अवैध काली बालू खनन का कारोबार कर रहे है। सोमवार अपराह्न एक बजे काली बालू से भरा एक ट्रैक्टर ट्राली चकरनगर चौराहे को पार करता हुआ भरेह मार्ग पर चला गया। बताया गया है कि ब्लॉक चकरनगर की विभिन्न ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यो में इसका उपयोग किया जा रहा है। इस ट्रैक्टर ट्राली में थाना चकरनगर क्षेत्र के गांव मितरौल के पास से यमुना नदी से काली बालू का खनन किया गया था। इसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.