इटावा औरैया, फरवरी 8 -- भारी व मध्यम उद्योगों को 24 घंटे निर्वाण बिजली आपूर्ति के लिए पृथक औद्योगिक फाइटर का शुभारंभ अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार व दीपक गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। जसवंतनगर क्षेत्र में उद्योगों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति को लेकर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता लम्बे समय से प्रयासरत थे। दरअसल दीपक गुप्ता का इटावा रोड पर एक बड़ा राइस मिल है, पावर ब्रेकडाउन के कारण बिजली आपूर्ति दिन में केवल 15 से 16 घंटे ही मिल रही थे। ऐसे में उन्होंने अधीक्षण अभियंता इटावा, मुख्य अभियंता- कानपुर व शक्ति भवन लखनऊ जाकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें की तथा कई ज्ञापन भी दिए थे। इस बीच तीन अधीक्षण अभियंता भी बदल गए लेकिन वर्तमान अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव व अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने व्यक्तिगत रुचि लेकर सीमित संस...