इटावा औरैया, नवम्बर 27 -- गाड़ीपुरा मोहल्ले में बुधवार रात पूर्व विधायक केके राज के भतीजे के घर के ताले तोड़कर चोरों ने 24 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और सवा लाख रुपये की नकदी पार कर दी। सुबह घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। गाड़ीपुरा निवासी निशांत राज मसाला चक्की चलाते हैं, साथ ही कुकर और गैस चूल्हों के थोक व्यापारी हैं। उनके पिता रत्न राज वार्ड के पूर्व सभासद रह चुके हैं, जबकि चाचा केके राज पूर्व विधायक हैं। निशांत की पत्नी सुमन लता राज जसवंतनगर क्षेत्र के नगला चेतराम स्थित प्राथमिक स्कूल में अध्यापिका हैं। परिवार में दो बच्चे हैं, जबकि निशांत की मां शांति राज और पिता उरई में मामा के बेटे की शादी में शामिल होने गए थे। उनका छोटा भाई म...