इटावा औरैया, फरवरी 5 -- इटगांव में पारिवारिक विवाद के बाद पुलिस हिरासत में लाई गई एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ जाने से गुरुवार को जिला अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मी उसे इलाज के लिए इमरजेंसी में ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसे निगरानी में रखा। घटना को लेकर परिजनों में चिंता का माहौल रहा, जबकि पुलिस का कहना है कि महिला को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे उसकी हालत में सुधार आ गया। इटगांव निवासी जवाहर सिंह के परिवार में मकान की गैलरी से निकलने को लेकर गुरुवार को तीन भाइयों के परिवारों के बीच विवाद हो गया था। बड़े बेटे अभिलाख सिंह और छोटे बेटे सतेंद्र सिंह के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। शोर-शराबा बढ़ने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनो...