इटावा औरैया, जुलाई 28 -- पुलिस ने अलग अलग स्थानो से पांच सट्टा बाजों को नौ हजार 6 सौ दस रूपये, मोबाइल फोन में नंबर लिखी पर्ची के अलावा अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे के पूर्वी तिराहे व भरथना ओवर बिज्र के पास सर्विस रोड पर कुछ सटोरिया मोबाइल फोन पर सट्टे का नंबर लिख रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शेर खान व अमन निवासी आजाद नगर को पकड़ लिया। तलाशी में चार हजार नौ सौ 10 रूपये सट्टे की लिखी पर्ची व अन्य सामान बरामद हुआ। उधर, भरथना ओवर बिज्र के इटावा की ओर जाने वाली सर्विस रोड से दिनेश कुमार निवासी लोहियानगर, हफीज खान व आले हसन निवासी शास्त्रीनगर को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से मोबाइल चार हजार सात सौ रूपये और नंबर लिखी हुई सट्टे की पर्चियां मिलीं। पुलिस ने पांचो के खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.