इटावा औरैया, फरवरी 3 -- बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव कांकरपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में दो महिलाओं को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित जसवीर सिंह पुत्र रनवीर सिंह ने बताया कि वह मंगलवार शाम के समय अपने दरवाजे पर बैठा था, तभी गांव के ही कुछ लोग पुरानी दुश्मनी को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर बचाने आई उसकी मां शीला देवी और बुआ नीतू पत्नी अवधेश कुमार पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया, जिससे दोनों महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं। घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को चौबिया थाने ले जाया गया। पुलिस ने दोनों की गंभीर हालत देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जसवीर सिंह ने बताया कि चार माह पहले गांव के ही कुछ लोगों से मुकदमा चल रहा है, जिसकी न...