इटावा औरैया, फरवरी 8 -- पीस पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद शीश ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन कार्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष डॉ. शमशाद हुसैन वारसी ने पार्टी कार्यालय पर उन्हें विधिवत सदस्य मनोनीत किया। उन्होंने विश्वास जताया कि मोहम्मद शीश की सक्रिय सहभागिता से संगठन और अधिक मज़बूत होगा तथा मजलिस के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में नई ऊर्जा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...