इटावा औरैया, जनवरी 12 -- बिधूना रोड पर सोमवार देर शाम सड़क किनारे ऑटो में बैठने के लिए खड़ी एक आठ साल की मासूम बच्ची को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही बच्ची करीब दस फीट तक हवा में उछल गई और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। गुरैयावरहो ढकपुरा गांव निवासी ओमकार ने बताया सोमवार को अपनी पत्नी सुनीता और तीन बच्चों आठ वर्षीय अनुष्का, प्रियांशी और अयांश के साथ सैफई के भाउपुर स्थित अपनी बहन उपासना के ससुराल में भांजे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहा था। उसने ऑटो किराए पर किया था। इसके लिए परिवार गांव के बाहर मडैला गांव के सामने बिधूना मार्ग पर एक ऑटो में सवार होने की तैयारी कर रहा था। ओमकार की पत्नी सुनीता और दो बच्चे पहले ही ऑटो में बैठ चुके थे, जब...