इटावा औरैया, फरवरी 23 -- नगर पालिका कार्यालय के अनुपस्थित कर्मचारियों को लेकर पालिकाध्यक्ष ने सख्त चेतावनी दी है। उनका कहना है कि जो कर्मचारी लंबे समय तक अनुपस्थित रहेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। दरअसल सोमवार को पालिकाध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने दोपहर के समय पालिका के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों को चेतावनी नोटिस देने के आदेश दिए गए हैं, साथ ही समय पर सुधार के लिए भी कहा गया है। अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि जो कर्मचारी अनुपस्थित हैं उनके खिलाफ नोटिस जारी किए जा रहे हैं और उन्हें पालिका कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि नगर पालिका में सुबह उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर होने के बाद कई कर्मचारी या तो घर चले जाते हैं य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.