इटावा औरैया, अक्टूबर 27 -- नगर पंचायत लखना के मुहाल ठाकुरान में जल निगम द्वारा बनाई गयी पानी की टंकी में तकनीकी खराबी आने से लोगों को नयी पेयजल लाइन से पानी मिलने में दिक्कत हो रही है। अभी तक यह पेयजल टंकी नगर पंचायत के हैंड ओवर नहीं की गयी है। अभी फिलहाल इस टंकी को जलनिगम ठेकेदार के द्वारा सही कराने का काम आगरा से इलैक्ट्रॉनिक इंजीनियर को बुलाकर किया जा रहा है। नगर पंचायत लखना की नयी बस्तियों में पेयजल आपूर्ति के लिए डाली गयी पेयजल लाइनों से वहां के लोगों को नये कनेक्शन से पेयजल आपूर्ति के लिए पानी मुहैया हो रहा था। लेकिन करवाचौथ त्यौहार से अचानक पानी टंकी में लगे बिजली उपकरण में खराबी के बाद नयी बस्ती के लोगों को पेयजल नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। भाजपा नेता राहुल दीक्षित ने बताया कि टंकी पर रहने वाले कर्मचारी ने मोटर में खराबी होने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.