इटावा औरैया, नवम्बर 15 -- बिजली विभाग की ओर से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में पांच स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा के निर्देशन में उपखंड अधिकारी गगन अग्निहोत्री ने विजिलेंस टीम को साथ में लेकर गुलशन नगर, सदाशिव कॉलोनी, आईटीआई क्षेत्र में छापामार अभियान चलाया तो पांच उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इन सभी के विरुद्ध बिजली थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और कनेक्शन काट दिए गए। अधिशाषी अभियंता ने बताया है कि चेकिंग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और चोरी करने वालों के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.