इटावा औरैया, अप्रैल 13 -- जमीन विवाद में परिवार में झगड़े के बाद ट्रक ड्राइवर ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। चौबिया थाना क्षेत्र के नीवरी गांव के रहने वाले 26 वर्षीय नरेंद्र उर्फ नंदू पुत्र मुलायम सिंह यादव ने शनिवार दोपहर करीब चार बजे घर पर जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के साले संजेश ने बताया कि उसके जीजा नरेंद्र ट्रक ड्राइवर थे, उसकी छह माह की एक बेटी है। नरेंद्र चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। संजेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि परिवार में आए दिन जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद होता था। शनिवार दोपहर करीब एक बजे भाई से जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। विवाद के बाद दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.