इटावा औरैया, जनवरी 24 -- कस्बा के नर्मदेश्वर मंदिर परिसर में भगवान परशुराम की प्रतिमा का 11वां स्थापना दिवस श्रद्धा व धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के लोगों ने सुंदरकांड का पाठ कर भगवान परशुराम के प्रति आस्था प्रकट की। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष विधिविधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। मंदिर के पुजारी आचार्य मुकेश दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया। इसके उपरांत सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष विपिन बिहारी दुबे, उपाध्यक्ष पवन दुबे, कोषाध्यक्ष दिलीप दुबे, मंत्री हरियोगेंद्र तिवारी, महामंत्री महेश चंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.