इटावा औरैया, फरवरी 6 -- क्षेत्र के गांव नगला अर्जुन में शुक्रवार को पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए हो रही पंचायत उस समय हिंसक हो गई, जब दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में जीजा-साले सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से एक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गांव नगला अर्जुन निवासी 30 वर्षीय ऋषि कुमार पुत्र भगवान दास का शादी करीब दस वर्ष पूर्व 28 वर्षीय नेहा पुत्री कृपाशंकर निवासी गांव नगला हरजू थाना सिविल लाइन के साथ हुआ था। नेहा का आरोप है कि कुछ माह पूर्व पति ने उसे बच्चों सहित मायके छोड़ दिया था, तभी से वह वहीं रह रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने भाई सुधीर व अन्य परिजनों के साथ ससुराल पहुंची, जहां वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.