इटावा औरैया, दिसम्बर 8 -- बरालोकपुर पशु मेला बाजार के पास रविवार शाम हुए दर्दनाक हादसे ने मोहब्बतपुर गांव को झकझोर कर रखा है। सोमवार को जब पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव गांव पहुंचे तो चीख-पुकार मच गई। घर के दरवाजे पर मातम का ऐसा माहौल था कि हर कोई अपने आंसू रोक नहीं पा रहा था। परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में मृतकों के घर पहुंचते रहे। हादसे ने न सिर्फ एक परिवार के तीन लोगों को छीन लिया, बल्कि 12 वर्षीय प्रिया के सिर से माता-पिता और छोटे भाई का साया भी उठा लिया। मृतक राजू उर्फ कल्लू राजपूत के भाई विनोद कुमार बाबू ने चौबिया पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भाई अपनी पत्नी प्रीति और 9 वर्षीय बेटे के साथ रविवार शाम को ससुराल फर्रुखाबाद के गझियापुर से घर वापस लौट रहा था। वह अपनी साइड पर किनारे चल रहा था और हेलमेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.