इटावा औरैया, अप्रैल 24 -- राष्ट्रीय पंचायती राज स्थापना दिवस पर सरकार की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।ब्लॉक क्षेत्र में गांव मलाजनी पंचायतघर पर प्रधान लक्ष्मी नारायण शाक्य की अध्यक्षता व पंचायत सचिव सुमित पालीवाल के संयोजन में यह दिवस मनाया गया। प्रेम कुमार शाक्य ने राष्ट्रीय पंचायती राज स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सरकार की विभिन्न योजनाएं बताईं। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व स्पॉन्सरशिप के माध्यम से अनाथ व असहाय बच्चों की मदद की जा रही है। पीएलवी अधिकार मित्र लालमन बाथम, ऋषभ पाठक, राजेंद्र यादव ने लोक अदालत में होने व सुलह समझौते की प्रक्रिया बताई तथा गरीबों को नि:शुल्क अधिवक्ता दिलाने की बात कही। पंचायत सहायक सचिन कुमार, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रीं व कई गांव वाले मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.