इटावा औरैया, फरवरी 14 -- शनिवार देर रात इकदिल स्टेशन के पास चांदनपुर गांव के पास बाराबंकी से हरियाणा के सोनीपत जा रहे एक आई टेक्नीशियन की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी 21 वर्षीय गुलशन वर्मा पुत्र शमशेर वर्मा आम्रपाली एक्सप्रेस से दिल्ली होते हुए सोनीपत जा रहा था। वह जनरल कोच में सफर कर रहा था। बताया गया कि देर रात ट्रेन जब इकदिल स्टेशन पार कर चांदनपुर गांव के पास पहुंची, उसी दौरान हादसा हो गया। रेलवे कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। गुलशन ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा कर रहा था। इटावा ...