इटावा औरैया, जनवरी 5 -- दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर पाली कलां गांव के पास नौकरी के लिए निकले एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार रात आठ बजे गांव पाली कलां के पास गरीब रथ एक्सप्रेस की चपेट में आने से मुड़ैना मल्हौसी निवासी 22 वर्षीय अनुज पुत्र लाखन सिंह चपेट में आ गया। अनुज अपने परिवार में चार बेटों में सबसे छोटा था। उसके पिता लाखन सिंह ने बताया कि अनुज घर से नौकरी करने के लिए निकला था और अपने पास पंद्रह हजार रुपये व मोबाइल रखा था, जो घटना स्थल पर नहीं मिले। अनुज अपने मामा के घर क्षेत्र के ही गांव चढ़रौआ गया था, वहां से भरथना स्टेशन के लिए गया था। उसके मामा के बेटे ने उसे स्टेशन तक छोड़ा, और कुछ देर बाद रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा हो...