इटावा औरैया, फरवरी 14 -- एसआईआर में इन दिनो नो मैपिंग और तार्किक विसंगति के नोटिसों की सुनवाई का कार्य चल रहा है। मतदाताओं की सुविधा के लिए अब मतदान केंद्रों पर जाकर अधिकारी सुनवाई कर रहे हैं । इससे कामकाज में तेजी आई है। अब तक नो मैपिंग और तार्किक विसंगति के कुल मिलाकर 1 लाख 6 हजार 601 नोटिसों की सुनवाई का काम पूरा हो गया है। इनमें से 74000 से अधिक नोटिस के मामले फाइनल कर दिए गए हैं। उनके कागजात लग गए है इनमें अब और कोई सुनवाई नहीं होनी है। एसआईआर में पहली नो मैपिंग की नोटिस दिए गए थे और उनकी सुनवाई का कार्य 21 जनवरी से शुरू किया गया था। इसके बाद तार्किक विसंगति के मामलों में भी मतदाताओं को नोटिस दिए गए। तार्किक विसंगति के नोटिस के मामले की तरह सुनवाई तो नोटिस देने के साथ ही हो जाती है। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में कुल मिलाकर तार्क...