इटावा औरैया, फरवरी 13 -- ग्राम नगला हुलासी निवासी 80 वर्षीय राम बेटी पत्नी राम नरेश अपने पुत्र अरविंद कुमार के साथ शुक्रवार शाम करीब तीन बजे मोपेड से बाजार जा रही थीं। नेशनल हाईवे पर मलाजनी के पास आगे चल रही कार के चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया। इससे उनकी मोपेड कार के दरवाजे से टकरा गई और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां उपचार जारी है। और कार चालक रफूचक्कर हो गया। वहीं, ग्राम शुकुरुल्लापुर थाना करहल निवासी 18 वर्षीय राजा पुत्र विजय पाल शाम करीब चार बजे बाइक से घर लौट रहा था। कठफोरी के पास हाईवे पर इटावा की ओर से आते समय किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर...