इटावा औरैया, जनवरी 23 -- करवाखेड़ा ज्ञानस्थली में बसंत पंचमी व नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती को बड़े ही हर्ष के साथ मनाया गया। समिति के उपाध्यक्ष विनीत यादव ने संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा देश महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी नेता, सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के तौर पर मनाता है। बसंत पंचमी का महत्व केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं है, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी है। बसंत पंचमी का त्योहार हमें यह भी याद दिलाता है कि हमें अपने पर्यावरण का ध्यान रखना चाहिए। बसंत पंचमी हमें यह संदेश देती है कि हमें पेड़-पौधे लगाने चाहिए। कार्यक्रम में विधि-विधान के साथ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना व हवन किया गया तथा प्रसाद में मिष्टान्न आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अंशुल तिवारी प्रबंधन समिति प्रमुख शिवमंगल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.