इटावा औरैया, अक्टूबर 12 -- सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर के नेतृत्व में नेचर वॉक कराया गया। इसमें पहुंचे विभिन्न वर्को के लोगों को जैव विविधता की जानकारी दी गई। इसके साथ ही सुमेर सिंह किले का इतिहास भी बताया गया। सफारी बायोलॉजिस्ट बीएन सिंह ने जैव विविधता के बारे में जानकारी दी और इसे सूचीबद्ध कराया। रविवार की डीएफओ विकास नायक के निर्देशन में 21 प्रकृति प्रेमियों ने "नेचर वाक किया। इस नेचर वाक में डॉ अत्री गुप्ता ने प्रतिभागियों को पेड़ पौधों की 25, चिड़ियों की 11, कीटों 9 और तितलियों की 6 प्रजातियों से रूबरू कराया गया। नेचर वाक संयोजक स्कॉन महासचिव डॉ राजीव चौहान ने बताया कि नेचर वॉक का मुख्य उद्देश्य आम लोगो के साथ मिलकर इटावा के विभिन्न प्राकृतिक स्थलों में खोज कर वहां पर मौजूद पेड़ पौधों की विभिन्न प्रजातियों का अवलोकन करना और उनको सू...