इटावा औरैया, जनवरी 1 -- नगर के मिडिल स्कूल प्रांगण में नेकी की दीवार कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संस्था प्रमुख राजेश यादव ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को नए व पुराने कपड़े प्रदान करने हेतु विगत चार-पांच वर्षों से समिति नगर के समाज सेवियों से कपड़े एकत्र करके मिडिल स्कूल के प्रांगण में नेकी की दीवार कार्यक्रम के तहत कपड़ों का वितरण करती है जिससे जरूरतमंद लोग भयंकर ठंड से राहत पाते हैं। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से दीपक यादव होशियार सिंह सत्यभान गुप्ता अवधेश यादव अजनेश यादव अवधेश सविता आदि ने संबोधित किया एवं विजय शाक्य अमित कुमार प्रदीप कुमार नेकराम यादव बलराम सिंह पवन सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.