इटावा औरैया, फरवरी 14 -- शहर के लालपुर स्थित प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर पर सुबह 3:00 बजे प्रथम आरती के बाद 4:00 बजे से सबसे पहले कांवड़ियों को जलाभिषेक कराया जाएगा अन्य भक्तों के लिए अलग लाइनों की व्यवस्था की गई है । मंदिर समिति की अध्यक्ष राजेश बाजपेई ने बताया कि पूरे दिन भगवान का पूजन अर्चन चलेगा रात 9:00 बजे विशेष आरती के पूर्व भगवान का सेहरा श्रृंगार भी किया जाएगा। बाद में चार प्रहर का अभिषेक भी होगा।शाम 3:00 बजे से नीलकंठ महादेव की पालकी यात्रा भी निकाली जाएगी शनिवार को पूरे दिन उज्जैन से आई गौरी शंकर महादेव और नंदी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चलता रहा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.