इटावा औरैया, फरवरी 20 -- जायंट्स मैत्री की ओर से 21 फरवरी शनिवार को सिविल लाइन स्थित दयाल मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल पर निशुल्क कैंसर चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित होगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होने वाले शिविर में वरिष्ठ कैंसर सर्जन डा. जितिन यादव तथा स्त्री रोग संबंधित कैंसर के लिए निशुल्क परामर्श डा. तृप्ति यादव प्रदान करेंगी। कैंसर स्क्रीनिंग एवं अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी शिविर में प्रदान की जाएगी। ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष डा. तृप्ति यादव ने महिलाओं से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.