इटावा औरैया, जनवरी 30 -- निर्मल यमुना के संकल्प को लेकर जल सहेलियां जागरुकता यात्रा पर निकलीं हैं। इनका पचनद पहुंचने पर स्वागत किया गया। जिला गंगा समिति, सामाजिक वानिकी प्रभाग और जिला पर्यावरण समिति ने इन जल सहेलियों का कालेश्वर गढ़िया पचनद पर जोरदार स्वागत किया। जल सहेलियों ने बताया कि नागरिकों की भागीदारी से यह यात्रा जन आंदोलन में बदल रही है। अविरल और निर्मल यमुना यात्रा का मुख्य उद्देश्य यमुना नदी के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक एवं संवेदनशील करना है । इसी क्रम में शुक्रवार की दोपहर बाद यह यात्रा कालेश्वर गढ़िया पर पहुंची। इसका नेतृत्व साध्वी सरिता गिरि व डा. संजय सिंह कर रहे हैं। यहां जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे संजीव चौहान व समाजसेवियों ने माल्यार्पण किया। इसके साथ ही यमुना चौपाल का आयोजन किया गया। वरुण सिंह, शीतल सिंह सेंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.