इटावा औरैया, फरवरी 19 -- मेडिकल कॉलेज के गेट से घायल को निजी अस्पताल ले जाने और वहां ऑपरेशन के दौरान हालत बिगड़ने के बाद बिना परिजनों को स्पष्ट जानकारी दिए दोबारा मेडिकल कॉलेज भेजे जाने का मामला तूल पकड़ गया। इलाज के दौरान मरीज की मौत हो जाने पर परिजनों ने निजी अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों पर गलत इंजेक्शन लगाने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के नगला सड़क निवासी जयवीर सिंह पुत्र कायम सिंह ने बताया कि उनके 55 वर्षीय भाई राकेश कुमार 7 फरवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे दूध बेचने जा रहे थे। सिरसागंज रोड पर जोथरी मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल राकेश को निजी वाहन से सैफई मेडिकल कॉलेज लेकर आए। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर चार के पास मौजूद एक व्यक...