इटावा औरैया, मार्च 25 -- डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार नेहा सचान ने जैनपुर नागर गोशाला का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार ने गोशाला में पशुओं के रखरखाव और साफ-सफाई की व्यवस्था को देखा और सफाई में पाई गई कमियों को लेकर तत्काल सुधार के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गौशाला की बाउंड्रीवाल की ऊंचाई कम होने के कारण जंगली जानवर रात में अंदर घुसकर छोटे छोटे गाय के बच्चों पर हमला कर देते हैं। इससे कई बछड़ों की जान भी जा चुकी है। ग्रामीणों ने बाउंड्रीवाल की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की। इस पर नायब तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि इस समस्या के समाधान के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार ने पाया कि पशुओं को सूखा भूसा दिया जा रहा है, जिससे उनकी सेहत प्रभावित हो रही है। उन्होंने केयर टेकर जयपाल को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.