इटावा औरैया, जनवरी 6 -- नानी के घर अकेले जाने से मना करने पर शिक्षक के बेटे ने आत्मघाती कदम उठाते हुए ब्लेड से अपनी गर्दन और हाथ पर कई वार कर लिए। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया, वहीं सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। शहर कोतवाली क्षेत्र के पोस्तीखाना मोहल्ले में रहने वाले मोहम्मद नफीस सैफई हरदोई स्थित यूपीएस स्कूल में शिक्षक हैं। मंगलवार को नफीस किसी काम से बैंक गए हुए थे। उनकी पत्नी इन दिनों दिल्ली स्थित मायके गई हुई हैं। घर पर उनका 22 वर्षीय इकलौता बेटा मोहम्मद तौहीद मौजूद था। तौहीद पिछले कुछ दिनों से अपनी नानी के घर दिल्ली जाने की जिद कर रहा था। वह अकेले ही जाने की बात पर अड़ा हुआ था। पिता मोहम...