इटावा औरैया, जनवरी 19 -- विकास खंड महेवा की ग्राम पंचायत नागरी लोलपुर में सड़क निर्माण कार्य की जांच के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने विपुल के प्लांट से रामसुंदर के मकान तक आरसीसी निर्माण में 145204 की रकम निकाले जाने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले की शिकायत गांव के लोगों ने की थी जिस पर जांच के आदेश दिए गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी इस मामले की जांच करेंगे जबकि तकनीकी जांच ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता विक्रांत सिंह करेंगे। जांच की रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...