इटावा औरैया, फरवरी 22 -- भोगनीपुर पुर प्रखंड नहर में गांव केशोपुर जादौपुर के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। रविवार दोपहर बाद बकरी चारा रहे ग्रामीणों ने नहर में उतरता हुआ एक अधेड़ व्यक्ति का शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई मंजीत दयाल ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और आस पास के लोगों को बुलाकर उसकी शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...