इटावा औरैया, जनवरी 1 -- नव वर्ष के प्रथम दिन प्रमुख मंदिरों में सुबह से रात तक आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। लोगों ने भगवान का पूजन करने के बाद ही नववर्ष को हर्षोल्लास से मनाया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। शहर के सिद्धपीठ माता काली बाँह मंदिर व नीलकंठ मंदिर पर जहां आकर्षक फूल बंगला सजाया गया था वही भव्य भंडारा भी आयोजित हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सबसे अधिक भीड़ माता कालीवॉह नीलकंठ महादेव पिलुआ हनुमान जी के दरबार में देखने को मिली यहां पर दर्शनों के लिए भक्तों की लंबी लाइनें लगी रही। वैसे तो शहर के सभी प्रमुख शिवालयों व देवी मंदिरों में भक्तों का सुवह से पहुंचना शुरू हो गया था लेकिन सबसे ज्यादा आस्था का सैलाब सिद्ध शक्तिपीठ माता काली बाँह के दरबार में देखने को मिला। यहां पर सर्द हवाओं के बीच भक्तों का सुबह से ही हुजूम उमड़ने ...