इटावा औरैया, जनवरी 1 -- सिद्धपीठ माता ब्रह्माणी देवी मंदिर पर नववर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वर्ष के पहले दिन तड़के चार बजे मंगल आरती के साथ ही माता रानी के दर्शन का क्रम शुरू हो गया, जो देर शाम तक लगातार जारी रहा। दूर-दराज क्षेत्रों से आए भक्तों ने नए साल की शुरुआत माता के आशीर्वाद के साथ करने की कामना की और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर में दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखा गया। नगला तौर गांव निवासी सुप्रीम कोर्ट के एड राजीव प्रताप ने प्रति वर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए अपनी मां रानी देवी, पत्नी कल्पना, भाई उनकी पत्नी संध्या, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर, जितेंद्र शीलू तोमर सहित गांव की महिलाओं व पुरुषों के साथ ब्रह्माणी मंदिर पर झंडा चढ़ाया औऱ...