इटावा औरैया, जनवरी 3 -- वीरांगना झलकारी बाई शिक्षा एवं विकास मिशन के तत्वावधान में देश की प्रथम महिला शिक्षिका, सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। लुधपुरा मोहल्ले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारि, सदस्यों, द्वारा सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पहार अर्पित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित ट्रस्ट अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शंखवार,सचिव जागेश्वर दयाल ने सावित्रीबाई फुले के शिक्षा, नारी सशक्तिकरण एवं समाज सुधार के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा की अलख जगाकर समाज को नई दिशा दी और आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.