इटावा औरैया, फरवरी 6 -- कन्नौज हाईवे पर ग्राम सीहपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक मासूम छात्र घायल हो गया। परिजन उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे में दूसरी बाइक पर पीछे बैठी एक महिला को भी चोटें आई हैं। मोहल्ला महावीरनगर निवासी बबलू यादव ने बताया कि उनका सात वर्षीय बेटा सीहपुर स्थित एक स्कूल में यूकेजी का छात्र है। स्कूल से बच्चे को लेने पहुंचे थे। बच्चे को बाइक पर बैठाकर स्कूल से निकलते ही इटावा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्चा सड़क पर गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने घायल बच्चे को तत्काल कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दूसरी बाइक पर पीछे बैठी महिला को भी चोटें आई हैं। घायल मासूम का उपचार जारी है।...