इटावा औरैया, मई 24 -- दो दिन से लापता युवक का शव यमुना नदी में उतराता मिलने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के भाई ने पत्नी से कहासुनी के बाद आत्महत्या की बात बताई है। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शनिवार सुबह बराउख चौकी क्षेत्र में यमुना नदी में सबदलपुर गांव के आगे एक युवक का शव ग्रामीणों को उतराता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलावाया। आसपास के लोगों से उसकी पहचान करने का प्रयास किया, कुछ देर बाद युवक की शिनाख्त चकरनगर बस्ती निवासी 24 वर्षीय गौरव पुत्र रामशरण के रूप में भाई अजय ने मौके पर पहुंचकर की। अजय ने बताया उसका भाई गौरव नोएडा में कढ़ाई का काम करता था। एक साल पहले कन्नौज थाना तिर्वा के रजमउ गांव में शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी चांदनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.