इटावा औरैया, फरवरी 8 -- थाना क्षेत्र के ग्राम अहिवरनपुर गपचिया में रविवार दोपहर एक महिला का शव देवर की शादी से दो दिन पहले कमरे के अंदर पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए। 35 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी शेर सिंह जाटव का मायका औरैया के थाना अजीतमल क्षेत्र स्थित हसुलिया मुरादगंज में है। उसकी शादी वर्ष 2011 में शेर सिंह के साथ हुई थी। परिवार में 10 फरवरी को शेर सिंह के भाई आदेश की शादी होने वाली है, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम पति ने पुष्पा देवी को अपने भाई रामू से बातचीत न करने को लेकर समझाया था, जिससे वह नाराज हो गई थी। रविवार सुबह शेर सिंह शादी का सामान...