इटावा औरैया, जनवरी 16 -- गांव नगला चौहान के रहने वाले जयमन्त अपने परिवार के साथ शुक्रवार सुबह अपने घर पर दीवार बनाने का काम करा रहे थे। आरोप है कि तभी पड़ोसी युवक अपने दो भाइयों और पत्नी के साथ आया और दीवार को लेकर गालीगलौज करते लाठी डंडों से उनपर हमला कर दिया। पिता को पिटता देख उनके बेटे विकास और पंकज अपनी मां मीना के साथ आए तो उन्हें भी बुरी तरह लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया। लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जिसके बाद पीड़ित अपने बच्चों और पत्नी के साथ खून से लथपथ थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...