इटावा औरैया, अप्रैल 23 -- विश्व पृथ्वी दिवस पर धूमनपुरा धूपपापेश्वर शंकर आश्रम किनारे यमुना घाट पर जल संरक्षक निर्मल सिंह की अगुवाई में यमुना प्रदूषण मुक्त बनाओं-यमुना बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जल सैनिकों ने श्रमदान करते हुए यमुना किनारे का कुडा कचरा पॉलिथीन उठाकर साफ सफाई अभियान चलाया और दीप दान करते हुये यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने की शपथ ली। जल संरक्षक निर्मल सिंह की संस्था नेचर कन्जर्वेशन एण्ड ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी के जल सैनिकों ने यमुना प्रदूषण मुक्त बनाओं-यमुना बचाओ अभियान अप्रैल से जून तक चलेगा। इसमे यमुना किनारे स्थित गांवों को चिन्हित करते हुए जन जागरण एवं यमुना घाट की साफ सफाई करने का अभियान चलाएगी।निर्मल सिंह ने कहा कि यमुना के किनारे गॉवों में जल सैनिक बनाने का काम चल रहा है यह स्वंय सेवी होंगे और पूर्व सैनिकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.