इटावा औरैया, दिसम्बर 3 -- अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जिला स्तरीय दिव्यांग विद्यार्थियों के समेकित खेलकूत प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय इण्टर कालेज में किया गया। इसका शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिह ने किया। इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के विभिन्न प्रकार के खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान निबन्ध प्रतियोगिता, विषय आधारित कला प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, चम्मच दौड़ प्रतियोगिता, 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं कराई गई। बालिका वर्ग में निबन्ध, सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम चांदनी, द्वितीय राधिका, तृतीय कुमकुम रहीं। नींबू चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में बुसरा प्रथम, चांदनी द्वितीय, रोशनी तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में चांदनी प्रथम, महक द्वितीय, बुसरा तृतीय स्थान पर रहीं। वित्त...