इटावा औरैया, जनवरी 15 -- ट्रायसाइकिल वितरण एवं दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में दिव्यांगों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। इस्लामिया कालेज में हुये जायंट्स ग्रुप ऑफ दतावली ने स्व. शान्ती यादव मेमोरियल समारोह में मुख्य अतिथि सांसद जितेन्द्र दोहरे ने जायंट्स के आयोजित समारोह को सराहनीय बताया। उन्होंने अपना सहयोग देने को भी कहा। केंद्रीय समिति के सदस्य डा. शिव राज सिंह यादव व विशेष समिति सदस्य ऊषा यादव संयुक्त संयोजन में हुये कार्यक्रम में हारून, कुमारी प्रिया, अनिल कुमार, सुमित्रा देवी, एवं शाहिल को अंग वस्त्र, शाल, कम्बल एवं ट्राइसाइकिल भैंट की गई। जिला विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक जाटव, जिला मंत्री संतोष त्रिवेदी, जिला सचिव नीरज यादव, संजय सिंह कोषाध्यक्ष, जय प्रकाश तिवारी उप मंत्री, संरक्षक ओम प्रकाश गुप्ता, हीरा ला...