इटावा औरैया, फरवरी 8 -- गांव शेखूपुर सरैया निवासी हीरालाल पुत्र रामलाल ने बताया वह अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था। तभी गांव के ही एक नामजद आकर गाली गलौज करने लगा। जब उसका विरोध किया तो उसने हीरालाल के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। बचाने आई भतीजी काजल पुत्र स्वर्गीय रामनरेश के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घायल ने थाने पहुंचकर प्राथमिक की दर्ज कराई। पुलिस ने हीरालाल को घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरी मुआयना के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...