इटावा औरैया, मार्च 18 -- होली के त्यौहार के बाद जिला अस्पताल में सोमवार से विधिवत पूरी तरह से कामकाज शुरू हो गया है। गुरुवार को जहां आधे समय ओपीडी खुली थी वही शुक्रवार व रविवार को पूरा अवकाश रहा था । लेकिन सोमवार को जब अस्पताल खुला तो हर तरफ मरीजों की भरमार रही । रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर ओपीडी में मरीजों का मेला सा लग रहा। बाल रोग विशेषज्ञ के साथ जनरल फिजिशियन चेस्ट फिजिशियन ईएनटी सर्जन व जनरल सर्जन के पास सबसे ज्यादा मरीज पहुंचे।डायरिया से पीड़ित 3 मरीजों को भर्ती भी किया गया। वही नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास भी काफी संख्या में मरीज पहुंचे।होली के त्योहार पर रंगों से लेकर खान पान का असर लोगों में अब दिखाई देने लगा है जिला अस्पताल के अलावा सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की खूब भीड़ रही। दोपहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.