इटावा औरैया, नवम्बर 22 -- फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के प्रभु अड्डा के पास आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे तेज रफ्तार में जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। इस हादसे में दस यात्री घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और लापरवाही से स्लीपर बसों के संचालन की वजह से हादसा हुआ है। कानपुर भोगनीपुर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में करीब 60 यात्री सवार थे। बस जब फ्रेंड्स कॉलोनी में प्रभु अड्डा के पास पहुंची, तभी आगे चल रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का कंडक्टर साइड वाला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। खिड़कियों के शीशे टूटकर बिखर गए और अंदर बैठे यात्री इधर-उधर गिर पड़े। हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी म...