इटावा औरैया, मार्च 24 -- शहर में एक तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। बाइस ख्वाजा इलाके में शनिवार रात करीब साढ़े 9 बजे एक राहगीर ने इस जंगली जानवर को देखा और मोबाइल कैमरे में उसकी तस्वीर कैद कर ली। तस्वीर सामने आने के बाद स्थानीय लोग दहशत में आ गये। वन विभाग की टीमों को तेंदुए की तलाश में सक्रिय कर दी गयीं हैं। तेंदुआ इस रोड पर स्थित भदावरी फार्म से निकलकर बाइस ख्वाजा की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। राहगीर ने किसी तरह तेंदुए की फोटो खींच ली। जब इस बात की जानकारी लोगों को हुई तो दहशत का माहौल बन गया। यह इलाका शहर के दक्षिणी छोर पर स्थित है और नुमाइश चौराहे के पास अच्छी खासी आबादी रहती है। यहां तक तेंदुए की चहलकदमी डराने वाली है। अपने कमरे में तेंदुआ को कैद करने वाले राहगीर का कहना है कि हालांकि इससे पहले भी वह कई बार यहां से गुजरा है लेकिन तें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.