इटावा औरैया, नवम्बर 11 -- पुलिस ने सोमवार देर रात गश्त के दौरान एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया।कचौरा घाट मार्ग पर रेलवे पुल से लगभग 100 मीटर पहले रेलवे गिट्टी प्लांट के सामने सड़क पर संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस के तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। पकड़ा गया आरोपी कोठी कैस्त का रहने वाला अकेला है। आरोपी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...